:-: अंग्रेजी कानून :-:
देशद्रोह कानून के लिए निष्कर्ष निकाला गया कि अंग्रेजों का कानून स्वतंत्र भारत में क्यों ? तो कृपया बताएं कि नागरिक प्रक्रिया सहिंता(1908),भारतीय दंड सहिंता (IPC 1860),भारतीय न्यायपालिका कानून (1726), पुलिस एक्ट (1861) आदि अधिक से अधिक नियम कानून अंग्रेजों के ज़माने के हैं, तो स्वतंत्र भारत में उनका क्या काम ?? जब तक कोई कानून लागू रहता हैं तो उसे भारतीय कानून कहकर प्रचारित किया जाता हैं और जब उसे हटाया या संशोधित किया जाता हैं तब उसे ब्रिटिश समयकाल का कानून बोलकर हटाया जाता हैं।जब सारी व्यवस्था ब्रिटिश समय की ही लागू हैं तो उसे भारतीय व्यवस्था क्यों कहा गया ?? और जब उसे भारतीय व्यवस्था कह ही दिया गया था तो संशोधन के समय उसे ब्रिटिश व्यवस्था क्यों कहना ?? हमारें पूर्वजों ने ब्रिटिश व्यवस्था के लिए ही तो विद्रोह करके,अपने प्राणों का बलिदान दिया था।कुटिलता पूर्वक रचा गया शब्दों का मायाजाल सत्य को दबाने और विद्रोह को रोकने के लिए हैं लेकिन अंतिम विजय सत्य की ही होगी।
धन्यवाद :- बदला नहीं बदलाव चाहिए
