अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य टीम ने बलरामपुर जनपद का किया भ्रमण।
बलरामपुर। अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश शासन के सम्मानित सदस्य कुंवर इकबाल हैदर सरदार परमिंदर सिंह ने 4 दिसंबर को बलरामपुर जनपद का भ्रमण किया एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से मुलाकात की एवं उनकी जन समस्याएं सुनी तत्पश्चात देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर पहुंचकर माता पाटेश्वरी के दर्शन किए प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश सदस्य टीम ने जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला पहुंच कर उप जिला मजिस्ट्रेट उतरौला पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मीटिंग करके कानून व्यवस्था जन सुरक्षा शांति व्यवस्था के बारे में सविस्तार जानकारी प्राप्त की इसी प्रकार बलरामपुर जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन के अधिकारियों से कानून व्यवस्था शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की अपर जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर उप जिला मजिस्ट्रेट बलरामपुर सदर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे
संपादक
सी बी मणि त्रिपाठी
बलरामपुर