पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर/ दिनांक 26.10.2020 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर छः परसेंट के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त इस्लाम घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया, उसका एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया ,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, मय जीवित व खोखा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद हुये। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। -7- उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना जहाॅगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के डकैती के अभियोग में वाॅछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25,000 रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस संबंध में थाना बिसरख पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त1-इस्लाम निवासी ग्राम ढ़किया थाना दिलारी जनपद मुरादाबाद।
बरामदगी1-01 अवैध तमंचा 315 बोर, मय खोखा व जीवित कारतूस व 01 मोटरसाइकिल