(खुशियों की दास्तां)
79 वर्षीय राशन उपभोक्ता श्रीमती शान्तिदेवी वृद्धा को जब राशन घर भेजा तो ….
मुरैना 31 मार्च 2021/ ग्राम सिकरोदा निवासी 79 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती शान्तिदेवी को जब उचित मूल्य दुकानदार उसके घर राशन लेकर पहुंचा तो श्रीमती शान्तिदेवी आश्चर्य से अचंभित रह गई। उसने सवालिया निगाह से उचित मूल्य दुकान से सेल्समेन को देखा, वह सेल्समेन से पूछतीं, इससे पहले सेल्समेन ने कहा कि मां जी मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना के तहत मैं आपका राशन आपके घर लाया हूं। अब आपको अनाज लेने राशन की दुकान नहीं आना पड़ेगा, मैं खुद राशन देने आपके घर आया करूंगा। यह सुनने के बाद भी काफी देर तक शान्ति देवी को यकीन नहीं हो रहा था कि जिस अनाज को लेने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान में उन्हें घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। वही कंट्रोल राशन की दुकान का सेल्समेन स्वयं उन्हें घर आकर राशन देने आया है। सेल्समेन ने जब उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को घर में ही राशन पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना शुरू की है। इस पर वृद्ध श्रीमती शान्तिदेवी बहुत खुश हुई और कहने लगी कि मुख्यमंत्री वास्तव में गरीबो के मसीहा है। वे गरीबों, बुजुर्गो, दिव्यांगों की भावना को समझते है, तभी तो घर-घर राशन भेजने का काम किया है। ईश्वर मुख्यमंत्री को उन्नति और तरक्की दे। चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को घर बैठे अनाज पहुंचाना बड़े पुण्य का काम है। वृद्धावस्था में मुख्यमंत्री आर्शीवाद योजना हम जैसे लोंगो के लिये वरदान बन रही है।
डी.डी.शाक्यवार