:-: गैस पाइपलाइन :-:
घरों में सीवेज लाइन हैं मतलब की वर्तमान के सभी घर मीथेन गैस के चेम्बर बने हुए हैं और ऊपर से घरों में गैस की पाइपलाइन भी डाली जा रही हैं ,मतलब की प्रोपेन व ब्यूटेन भी आसपास ही रहेगी।यानि कि एक सामान्य परिवार ब्यूटेन, प्रोपेन और मीथेन जैसी विषैली व खतरनाक गैसों के बीच में अपने प्रतिदिन का जीवन बिताएगा।ऐसे में यदि कभी कोई आगजनी, या अन्य दुर्घटना या फिर युद्ध जैसे माहौल में बमों का उपयोग हो ,तो कितनी अधिक जन धन की हानि होगी।जिन वैज्ञानिकों को चूल्हें के धुएं के कारण ,महिलाओं को होने वाली गम्भीर स्वास्थ्य समस्याएं तो दिखाई दी थी,लेकिन उन्हीं वैज्ञानिकों को इन गैसों से सम्बंधित कोई समस्या दिखाई नहीं दे रही हैं,जबकि चूल्हें पर खाना बनाने के लाभ व गैस पर बने खाने की हानियां,हम सब जानते हैं। विज्ञान के नाम पर हमें मूर्ख बनाया गया हैं विजय सत्य की ही होगी।
धन्यवाद :- बदला नहीं बदलाव चाहिए