:-: ग्रहों का प्रभाव :-:
मनोभाव के आधार पर सूर्य राजा व चंद्र रानी हैं और सात्विक प्रभाव वाले हैं तथा शनि दास व मंगल सेनापति,तामसिक प्रभाव वाले हैं एवं बुध राजकुमार राजसिक गुणी प्रभाव के हैं।हमारे सूक्ष्म शरीर या मन में इन सभी पिंडों की चाल के कारण,विचारों का परिवर्तन होते रहता हैं और उन विचारों से हमारा भौतिक जीवन चलता हैं।चंद्र व सूर्य के सात्विक गुणी होने के कारण ही,हमारें सभी व्रत उपवास,सूर्य चंद्र की चाल व गति पर निर्भर करतें हैं, जिससे हम सात्विक जीवनशैली को अपनाकर शांत सुखी जीवन जी सकें।अपने अपने कर्म,भोजन आदि कारणों से सभी जीवों पर इनका प्रभाव,जीवों की प्रकृति के अनुसार पड़ता हैं।जिसप्रकार हमारा दृश्य भौतिक शरीर पंच तत्वों से बनता हैं,उसी प्रकार हमारा अदृश्य मन नवग्रहों के अंशों से बनता हैं।मन के अंगों व क्रियाकलापों को समझने ,सात्विक आध्यात्मिक ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं।जब ग्रहों का प्रभाव हमारें प्रति स्वस्थ व शुभ होगा तो मन भी स्वस्थ होगा और मन स्वस्थ तो तन भी स्वस्थ। विजय सत्य की ही होगी।
धन्यवाद :- बदला नहीं बदलाव चाहिए
