:-: जीवात्मा :-:
जीवात्मा के बारें में महत्वपूर्ण तथ्य निम्न हैं :-
- किसी बाल के अंतिम छोर,जिसे सूक्ष्मदर्शी की सहायता से देख सकते हैं या फ़िर किसी सूक्ष्मजीवी के,उस छोर के 10000 बार बराबर बराबर टुकड़े करते जाएं, तो जो अंतिम टुकड़ा बचेगा,जीवात्मा उतनी बड़ी होती हैं।
- सभी जीवों की जीवात्मा मरते समय शरीर के अलग अलग भागों से निकलती हैं, यह उनके कर्मों पर निर्भर करता हैं और निकले हुए भाग के अनुसार ही उनका अगला जन्म तय होता हैं जैसे मलद्वार से निकली हो,तो मरते समय जीव की शौच निकल जाती हैं।
- जैसा कि फिल्मों, सीरिअल्स, और कहानियों में दिखाया जाता हैं, वैसा कुछ नहीं होता,न तो जीवात्मा किसी के शरीर में प्रवेश कर सकती हैं, न वह रोती हैं, और वह कोई आवाज़ भी नहीं कर सकती हैं।
- कर्म के अनुसार और वर्ष में एक बार,कुछ समय के लिये, उसे धरतीं पर आकर,अपने प्रियजनों या जिसे वो देखना चाहे,केवल देख सकती हैं और प्रियजनों के कर्मो पर,सुख या दुःख अनुभव कर सकती हैं।
- जीवात्मा,आत्मा और परमात्मा,तीनों अलग अलग ईकाई हैं।
*जीवात्मा का लोक और धरतीं दोनों परस्पर जुड़े हुए हैं और एकदूसरें की दैनिक जीवनचर्या को प्रभावित करते हैं। - कलयुग में सबसे अधिक जीवात्माएं कष्ट भोगती हैं।
धन्यवाद :- बदला नहीं बदलाव चाहिए