दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल
अंडमान निकोबार दीप समूह
भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी(गंगा सागर) के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है। निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है दिगम्बर लोगों की भूमि।
इनकी रचना सागर तट में ज्वालामुखी प्रक्रियाओं के परिणाम स्वरूप हुई। आज भी यहां कहीं सक्रिय ज्वालामुखी है।
विनायक दामोदर वीर सावरकर जी आदि स्वतंत्रता के लिए संघर्षरत क्रांतिकारियों को पोर्ट ब्लेयर कारागार में बंदी बनाकर रखा गया था। यह जेल जिसे सेल्यूलर जेल कहा जाता था, आज राष्ट्रीय स्मारक बन गई है।