प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 25.07.2021
65 ग्राम नाजायज स्मैक(कीमत लगभग 8.50 लाख) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री अरविंद कुमार मौर्य द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी0सी0 दूबे व क्षेत्राधिकारी नगर/भिनगा श्री हौसला प्रसाद के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर मयटीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जान मोहम्मद उर्फ भदे पुत्र हसन उम्र निवासी बनकटी दा0 महरूमुर्तिहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को 65 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत लगभग 8.50 लाख) के साथ वहदग्राम बनकटी गांव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मल्हीपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 187/2021 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी स्थान
कब्रिस्तान के निकट वहदग्राम बनकटी गांव, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
अभियुक्त जान मोहम्मद उर्फ भदे पुत्र हसन निवासी बनकटी दा0 महरूमुर्तिहा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
बरामदगी –
65 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत लगभग 8.50 लाख)
गिरफ्तारी टीम
- प्रभारी निरीक्षक श्री ददन सिंह थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
- उप नि0 श्री इंद्रसेन सिंह चौकी प्रभारी बदला थाना मल्हीपुर श्रावस्ती
3.कांस्टेबल संतोष यादव चौकी बदला थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती - कांस्टेबल सूर्यप्रताप सिंह चौकी बदला थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती
- संपादक
- सी बी मणि त्रिपाठी
- बलरामपुर